वेंकटेश की फिल्म 'नारप्पा' की रिलीज़ डेट आगे खिसकी, 'असुरन' का तेलुगू रीमेक है ये फिल्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
अभिनेता वेंकटेश स्टारर तेलुगू फिल्म 'नारप्पा' की रिलीज़ डेट आगे बढ़ी। इसे 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाना था। वेंकटेश ने इसे पोस्टपोन करने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि दर्शकों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इसकी रिलीज़ डेट टालने का फैसला लिया है। नई रिलीज़ डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है। 'नारप्पा' तमिल फिल्म 'असुरन' का रीमेक है।
