एक्टर ललित बहल का कोरोना संक्रमण के चलते निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Hamara Photos
दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर ललित बहल का 71 साल की उम्र में कोरोना से निधन हुआ। पिछले हफ्ते संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। इस बात की जानकारी उनके बेटे डायरेक्टर कनु बहल ने दी। कनु बहल ने बताया कि उन्हें दिल से जुड़ी समस्या पहले से ही थी। पिछले हफ्ते वे संक्रमित हुए थे।
