मशहूर अभिनेत्री चित्रा का 56 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मलयालम अभिनेत्री चित्रा का 21 अगस्त को निधन हो गया। चित्रा ने अपने घर में अंतिम सांस ली। वो 56 वर्ष की थीं। चित्रा का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ। चित्रा ने करीब 100 से ज्यादा दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। उनके निधन ने दक्षिण भारतीय सिनेमा को गहरी क्षति पहुंचाई है। निर्देशक केएस रविकुमार की चेरन पांडियान और पांडियाराजन की 'गोपाला गोपाला' में उनके किरदार के लिए जाना जाता है।
