सलमा आगा की बेटी को मिली रेप की धमकी, एमबीबीएस छात्रा गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सलमा आगा की बेटी जारा खान को रेप की धमकी मिली। उन्हें धमकी देने के आरोप में हैदराबाद की 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा की गिरफ्तारी हुई। छात्रा का नाम नूरा सरवर है। उन्हें 28 अक्तूबर से 3 नवंबर के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के जरिए रेप की धमकियां मिल रही थीं। जारा खान ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जारा फिल्म 'देसी कट्टे' और 'औरंगजेब' में दिख चुकी हैं।
