कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश उर्फ मुनि चौडप्पा का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Udayavani
आज सुबह करीब 2 बजे कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजेश उर्फ मुनि चौडप्पा का निधन हुआ। किडनी खराब होने और उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे 89 वर्षीय अभिनेता को 9 फरवरी को बेंगलुरू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विष सर्प, नंदा दीपा, चंद्रोदय और कित्तूर रानी चेन्नम्मा उनके कुछ लोकप्रिय नाटक में से एक रहे। राजेश ने गायिकी के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया था।
