मलयाली एक्टर और स्क्रिप्टराइटर पी बालाचंद्रन का निधन, 62 वर्ष थी उम्र
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
62 वर्ष की उम्र में मलयाली एक्टर और स्क्रिप्टराइटर पी बालाचंद्रन का निधन हुआ। वो आखिरी बार इसी साल मार्च में आई सुपरस्टार मामूट्टी की फिल्म 'वन' में दिखे थे। पी बालाचंद्रन ने 'त्रिवेंद्रम लॉज', 'थैंक्यू', 'साइलेंस' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। गौरतलब है कि बालाचंद्रन को केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1989 के नाटक 'पावम उसमान' के लिए केरल प्रोफेशनल नाटक अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
