उड़िया अभिनेत्री झरना दास का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
उड़िया अभिनेत्री झरना दास का उम्र संबंधी समस्याओं के चलते बीती रात निधन हुआ। कटक के चांदनी रोड स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 1945 में जन्मी अभिनेत्री ने 60 के दशक में अभिनय शुरू किया। वह 'श्री जगन्नाथ', 'नारी', 'आदिनामेघ', 'हिसाबनिकस', 'पूजाफुला', 'अमादबता' जैसी फिल्मों में दिखीं। राज्य सरकार उन्हें 'जयदेव पुरस्कार' से सम्मानित कर चुकी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया है।