सोमवार शाम गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन, 10 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latestly
दिग्गज पार्श्व गायक भूपिंदर सिंह का मुंबई में निधन हुआ। निधन की जानकारी उनकी पत्नी ने दी। अमृतसर में 6 फरवरी, 1940 को जन्मे भूपिंदर सिंह का मोहम्मद रफी, तलत महमूद और मन्ना डे संग गाया गीत 'होके मजबूर मुझे, उसने बुलाया होगा' बेहद लोकप्रिय हुआ था। उनके गीतों में दुनिया छूटे यार ना छूटे, थोड़ी सी जमीन थोड़ा आसमान, दिल ढूंढ़ता है, नाम गुम जाएगा जैसे गाने शामिल हैं।
