कवि कुँअर बेचैन का नोएडा के कैलाश अस्पताल में निधन, कुमार विश्वास ने दी जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना से पीड़ित 78 वर्षीय कुँअर बेचैन का नोएडा के कैलाश अस्पताल में निधन हुआ। उनकी पत्नी भी कोरोना से जूझ रही हैं। कुमार विश्वास ने लिखा- मेरे कक्षा-गुरु, मेरे शोध आचार्य, मेरे चाचाजी, हिंदी गीत के राजकुमार, अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ. कुँअर बेचैन ने अभी कुछ मिनट पहले ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया। कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया।
