लेखक-निर्देशक सागर सरहदी का निधन, लिखी थी 'कभी कभी', 'चांदनी' और 'सिलसिला' जैसी स्क्रिप्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sagar Sarhadi's Twitter account
दिग्गज लेखक और निर्देशक सागर सरहदी का मुंबई में निधन हुआ। उन्होंने 'कभी कभी', 'चांदनी' और 'सिलसिला' जैसी सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थी। मुम्बई में सायन इलाके में बीती रात अपने घर में उन्होंने आखिरी सांस ली। वो 88 साल के थे। आज 12 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होगा। उन्होंने असली पहचान 'कभी कभी' से मिली थी। जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।
