उरी पहुंचे विक्की कौशल और सोनल चौहान ने की आर्मी के प्रोग्राम में शिरकत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india blooms
विक्की कौशल और सोनल चौहान जम्मू-कश्मीर के उरी में इंडियन आर्मी द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित हुए 'उम्मीद की सहर' प्रोग्राम में हालिया शामिल हुए। इस दौरान सोनल ने भारत और पाकिस्तान को जोड़ने वाले कमान-अमन ब्रिज का दौरा किया। सोनल ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कुछ फोटो शेयर करते हुए आर्मी के जवानों को असली हीरो बताया और उनका शुक्रिया भी अदा किया।
