कोरोना संक्रमण से उबरे विक्की, अभिनेता ने लिखा- निगेटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विक्की कौशल कोरोना संक्रमण से उबरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- आज टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। आप सभी की प्यारी शुभकामनाओं और संदेशों का धन्यवाद। मेरी प्रार्थनाएं और दुआएं उन सभी के लिए जो रिकवर कर रहे हैं। 10 दिन पहले विक्की जब मिस्टर लेले की शूटिंग कर रहे थे, तब वो संक्रमित हुए थे। उनकी को-स्टार भूमि पेडणेकर भी तब संक्रमित पाई गई थीं। शूटिंग अभी रूकी हुई है।
