विक्की ने आनंद से कहा- अगली फिल्म में मुझे कास्ट करना सर, निर्देशक बोले- तू कास्ट नहीं, कहानी होगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विक्की कौशल ने हालिया आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे देखकर लिखा- कितनी प्यारी फिल्म है, मजा आ गया। सारा कितना मुश्किल रोल था और कितने अद्भुत ढंग से तुमने निभाया। धनुष एकदम जीनियस हो। अक्षय कुमार गर्दा उड़ा दिए। आनंद सर मुझे अपनी अगली फिल्म में कास्ट कीजिए प्लीज। इस पर आनंद ने लिखा- शुक्रिया मेरे भाई, और तू कास्ट नहीं होगा, तू जब भी होगा कहानी होगा।
