आर्य बब्बर की पायलट संग बहस का वीडियो वायरल, गो एयरवेज की फ्लाइट की थी घटना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
आर्य बब्बर की मंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में पायलट संग बहस हुई। वह गो एयरवेज की फ्लाइट में थे। आर्य बब्बर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें पायलट के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पायलट आर्य बब्बर पर आरोप लगा रहा हैं कि उन्होंने उनसे कहा कि 'यह क्या चलाएगा?' इसके बाद आर्य बब्बर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।
