आर्यन की रिहाई के लिए हनुमान चालीसा पढ़ रहे पंडित का वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 27 दिनों के बाद जेल से छूट कर अपने घर 'मन्नत' पहुंच गए हैं। आर्यन का स्वागत करने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगा रहा। इसी भीड़ में एक शख्स ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल, मन्नत के बाहर एक पंडित बैठकर लगातार हनुमान चालीसा का जाप करते नज़र आए। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
