तनुज गर्ग की फिल्म में इस अभिनेता के साथ रोमांस कर सकती हैं विद्या बालन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
'तुम्हारी सुलु' के बाद विद्या बालन निर्माता तनुज गर्ग और अतुल कसबेकर के साथ दोबारा अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रही हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में विद्या के साथ अभिनेता प्रतीक गांधी को साइन किया गया है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें विद्या पहली बार पर्दे पर प्रतीक के साथ इश्क फरमाती दिखेंगी। कहा जा रहा है कि यह एक ऐसी कहानी है, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखी होगी।