पहली बार साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम कर सकती हैं विद्या बालन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
विद्या बालन की ना सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि साउथ में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। वह साउथ की फिल्मों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे विद्या के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा। दरअसल, विद्या साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ एक फिल्म करने जा रही हैं। मतलब यह कि वह साउथ इंडस्ट्री में भी धमाका करने के लिए तैयार हैं।