विद्या बालन ने अपनी नई फिल्म 'जलसा' की शूटिंग शुरू की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' और 'शेरनी' के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने अब अभिनेत्री के साथ नई फिल्म 'जलसा' की शूटिंग मुंबई में शुरू की। फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी हैं जिन्होंने विद्या की सुपरहिट फिल्म 'तुम्हारी सुलू' का निर्देशन किया था। फिल्म में शेफाली शाह और रोहिणी हट्टंगणी भी दिखेंगी। फिल्म में विधात्री बंदी, गुरपाल सिंह और सूर्य कसीभटला के साथ मानव कौल का भी स्पेशल अपीयरेंस है।
