'तुम्हारी सुलु' के निर्माताओं के साथ फिर काम करेंगी विद्या बालन, ऐसी होगी फिल्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
विद्या बालन अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने हर किरदार को बखूबी पर्दे पर जिया है। महिला केंद्रित और बायोपिक फिल्मों के लिए वह हमेशा से निर्माताओं और निर्देशकों की पहली पसंद रही हैं। उनकी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की, लेकिन इसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। अब विद्या ने इस फिल्म के निर्माताओं से दोबारा हाथ मिलाया है।