विद्युत जामवाल के बैनर की पहली फिल्म 'IB-71' का हुआ ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: variety
विद्युत जामवाल ने अपने बैनर 'एक्शन हीरो फिल्म्स' की पहली फिल्म 'IB-71' का ऐलान किया। जिसमें टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट उनके को-पार्टनर हैं। जासूसी थ्रिलर जॉनर की फिल्म को संकल्प रेड्डी डायरेक्ट करेंगे। ये फिल्म बतौर प्रोड्यूसर विद्युत जामवाल की पहली फिल्म है। बता दें विद्युत जामवाल इस फिल्म में एक खुफिया अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो सस्पेंस से भरपूर होगी।
