विद्युत जामवाल ने की नंदिता महतानी संग सगाई, लोगों को भा रहा अंदाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अभिनेता विद्युत जामवाल ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिता महतानी से खास अंदाज में सगाई की। नंदिता महतानी एक फैशन डिजाइनर हैं। बता दें विद्युत नंदिता को प्रपोज करने के लिए आगरा के पास स्थित मिलेट्री कैम्प पहुंचे थे। जब दोनों रैपलिंग करते हुए 150 मीटर लंबी दीवार पर चढ़े, तब विद्युत ने नंदिता को प्रपोज किया। उनके हां कहते ही विद्युत ने उन्हें अंगूठी पहना दी। रैपलिंग करते हुए सगाई करने के बाद दोनों ताजमहल गए।
