'थलापति 65' में विलेन का रोल नहीं कर रहे विद्युत जामवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
चर्चा थी कि विद्युत जामवाल तमिल सुपरस्टार विजय की अपकमिंग फिल्म 'थलापति 65' में बतौर विलेन दिखेंगे। हालांकि, अब विद्युत् ने खबरों का खंडन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'मैं इंतजार कर रहा हूं और फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करूंगा। लेकिन यह खबर गलत है।' डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार की फिल्म 'थलापति 65' की मुहूर्त पूजा बुधवार को हुई। विद्युत की अगली फिल्म 'सनक' है, जिसमें नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल दिखेंगे।
