विद्युत जामवाल ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
विद्युत जामवाल कल दोपहर ताजमहल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफेद टीशर्ट और सफेद जींस पहनी थी। लंबे बाल, दाढ़ी और चश्मे के चलते लोग शुरू में तो उन्हें पहचान नहीं पाए। लेकिन, जल्द ही वो पहचान लिए गए। पर्यटकों ने जब उन्हें आवाज दी तो अभिनेता ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। विद्युत ने वीडियो प्लेटफार्म व सेंट्रल टैंक पर फोटोग्राफी कराई। विद्युत करीब एक घंटे तक ताजमहल में रहे।
