कोरोना के कारण इस साल रिलीज नहीं होगी विजय देवरकोंडा और अनन्या की फिल्म 'लाइगर'-रिपोर्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म 'लाइगर' का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब जो खबर सामने आ रही है, उससे बेशक उनके प्रशंसकों का दिल टूट जाएगा। दरअसल, यह फिल्म तय समय पर दर्शकों के बीच नहीं आएगी। कोरोना महामारी के बिगड़ते हालातों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी 'लाइगर'।