विजय देवरकोंडा ने आमिर, सलमान और अजय देवगन को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ के ट्रेलर ने व्यूज़ के मामले में 24 घंटों में ही आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', सलमान खान की 'सुल्तान' और अजय देवगन की 'रनवे 34' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ट्रेलर ने 24 घंटों में 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए। इतने वक्त में 'लाल सिंह चड्ढा' के ट्रेलर को 4.6 करोड़ और 'सुल्तान' के ट्रेलर को 4.7 करोड़ व्यूज़ मिले थे।
