बायकॉट ‘लाइगर’ ट्रेंड के बीच विजय देवरकोंडा का ट्वीट, कहा- ‘हम वापस लड़ेंगे’
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indiarag
बॉयकॉट लाल सिंह चड्डा के बाद ट्विटर पर अचानक ही अभिनेता विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' का बायकॉट शुरू हो गया। इन सबके बीच विजय देवरकोंडा ने एक ट्वीट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। विजय ने तेलुगू में लिखा- ‘जब हम धर्म के अनुसार रहते हैं तो हमें दूसरों की फिक्र करने की जरूरत नहीं है, हम वापस लड़ेंगे।‘ आगे उन्होंने फायर का इमोजी बनाया और #Liger लिखा।
