साइकिल से मतदान करने पहुंचें 'थलापति' विजय, लोगों ने बताया राजनीतिक एजेंडा, टीम ने दी सफाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
'थलापति' विजय कल साइकिल से मतदान करने पहुंचे तो लोगों ने कहा कि विजय पेट्रोल के दामों के विरोध में साइकिल से बूथ पहुंचे। लेकिन विजय की टीम ने सफाई दी है कि बूथ विजय के घर के पास है। इसलिए उन्होंने कार के बजाय साइकिल इस्तेमाल की। मतदान स्थल संकरी गलियों में है। इसलिए कार से जाम लग सकता था। इसके अलावा इसके पीछे और कोई इरादा नहीं था।
