विकास खन्ना ने किया बड़ा खुलासा, बोले- फिल्म रिव्यु के लिए पैसे न देने पर करियर खत्म करने की मिली धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेफ और फिल्ममेकर विकास खन्ना ने ट्विटर पर जानकारी दी कि उनका फिल्म इंडस्ट्री के क्रिटिक्स से बुरा सामना हुआ है। बता दें विकास खन्ना को धमकी दी गई कि अगर उन्होंने फिल्म रिव्यू के लिए पैसे नहीं दिए तो उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा। उनकी फिल्म 'द लास्ट कलर' अमेजॉन प्राइम पर पिछले हफ्ते रिलीज हुई है। हालांकि विकास फिल्म को मिल रहे नकारात्मक रिव्यू से दुखी है।
