अभिनेता चियन विक्रम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 30 लाख रुपये का दान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जारी लड़ाई में चियन विक्रम ने भी योगदान दिया। उन्होंने तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में 30 लाख रुपये का दान दिया। विक्रम ने ऑनलाइन माध्यम से ये रकम राहत कोष में डाली। बता दें उनसे रजनीकांत ने सीएम एमके स्टालिन को मिलकर 50 लाख रुपये दान किए थे। अजीत 25 लाख रुपये का दान दे चुके हैं। अन्य सेलेब्स भी दान दे रहे हैं।
