विक्रम के बेटे ने दी हेल्थ अपडेट, एक्टर को नहीं पड़ा था दिल का दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
तमिल सुपरस्टार विक्रम को बीते दिन सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान हर तरफ अभिनेता के हार्टअटैक की खबरें चलने लगी। इस खबरों पर अब विक्रम के बेटे ध्रुव ने प्रतिक्रिया दी। सभी अफवाहों को खारिज करते हुए ध्रुव ने बताया कि एक्टर को दिल का दौरा नहीं पड़ा था। जैसा कि खबरों में दिखाया जा रहा था।
