विक्रांत मैसी ने शीतल से की रजिस्टर्ड शादी, 2015 से कर रहे डेट, 2019 में की थी सगाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ वैलेंटाइन डे के मौके पर रजिस्टर्ड शादी की। कपल की फैमिली के अलावा बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। कपल ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी की तारीख डिसाइड की थी। बता दें दोनों एक-दूसरे को 2015 से ही डेट कर रहे हैं। इसके अलावा, दोनों ने 2019 में गुपचुप तरीके से सगाई भी की थी।
