विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने अंधेरी में खरीदा 18 करोड़ का घर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bollywood Hungama
'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में घर खरीदा है। 17.92 करोड़ रुपये उनके इस घर की कीमत है। विवेक अग्निहोत्री ने इस अपार्टमेंट के लिए 1.07 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है। आज भले ही उन्होंने इतनी कामयाबी हासिल कर ली हो लेकिन एक वक्त ऐसा था जब विवेक छप्पर के बने घर में रहते थे।
