अमेरिका के ओहियो प्रांत के सीनेट ने विवेक अग्निहोत्री को किया सम्मानित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अमेरिका के ओहियो प्रांत के सीनेट नीरज अतानी ने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बता दें अतानी ओहियो के इतिहास में पहले भारतीय अमेरिकी और हिंदू अमेरिकी राज्य सीनेटर हैं। प्रशस्ति पत्र पर ओहियो सीनेट के अध्यक्ष मैट हफमैन और अतानी ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए हैं। फिल्म में कश्मीरी पंडितों के जबरन पलायन को दर्शाया गया है।
