पहली फिल्म के लिए विवेक ओबेरॉय को करना पड़ा था 15-16 महीने का संघर्ष
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
विवेक ओबेरॉय भले बॉलीवुड के सुपरस्टार नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी खुद की अलग पहचान बनाई है। विवेक के पिता सुरेश ओबेरॉय अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता रहे हैं। विवेक ने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग में अपना करियर बनाया। कई लोगों को लगता होगा कि स्टारकिड होने के चलते विवेक को आसानी से पहचान मिल गई। अब एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया कि उन्हें करीब 15-16 महीने संघर्ष करने के बाद पहली फिल्म मिली।