विवेक ओबरॉय ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली, वीडियो शेयर करके डॉक्टर्स को कहा शुक्रिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता विवेक ओबरॉय ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करके लिखा, 'सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स, हमारे वारियर्स को इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सावधानी से करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज न करें और टीका लगवाएं। चलो एक साथ मिलकर वायरस को हराएं।' कोरोना से बचाव को लेकर लगातार सेलेब्स वैक्सीनेशन का हिस्सा बन रहे हैं।
