सैंडलवुड ड्रग्स केस: विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की हुई गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण भारत के हाई-प्रोफाइल मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीवाराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया गया है। आदित्य अल्वा पांच महीने से फरार था जिसे पुलिस ने गोपनीय सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया। आदित्य अल्वा को बीती देर रात चेन्नई से पकड़ा गया। आदित्य अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साले हैं। बीते दिनों इस मामले में विवेक के घर भी एनसीबी ने छापेमारी की थी।
