Cannes Film Festival 2022: जेलेंस्की के वीडियो संबोधन से कान फिल्म महोत्सव की शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
कान फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण की शुरुआत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के वीडियो संदेश के साथ मंगलवार को हुई। 28 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन आज पीएम मोदी के एक वीडियो संदेश के साथ होगा। इस दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद रहेंगे। अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले 11 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के भी मौजूद रहने की उम्मीद है।
