अभिनेता मोहनीश बहल के फार्महाउस की दीवार गिरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amarujala
अभिनेता मोहनीश बहल के फार्महाउस को भारी बारिश का खामियाजा भुगतना पड़ा। अभिनेता के मुंब्रा स्थित पारसिक हिल्स में फार्महाउस का एक हिस्सा बारिश में ढह गया। हालांकि, किसी को चोट नहीं आई है। अभिनेता ने कहा कि अभी तक वह लोकेशन पर नहीं गए हैं। मोहनीश ने बताया कि इंजीनियरों ने साइट का दौरा किया है और वह आगे की कार्रवाई पर उनके और निगम के साथ चर्चा करेंगे।
