वॉल्ट डिज्नी ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को बोर्ड अध्यक्ष बनाया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news break
वॉल्ट डिज्नी ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला के हाथों में अपनी बागडोर सौंपी। दरअसल, 67 साल की सूजन अर्नोल्ड कंपनी की नई बोर्ड अध्यक्ष होंगी। वे 14 साल से डिज्नी बोर्ड की सदस्य हैं और 31 दिसंबर से मौजूदा अध्यक्ष बॉब इगर की जगह लेंगी। बॉब ने करीब 15 साल इस पद पर काम करने के बाद पिछले वर्ष इस्तीफा की घोषणा की थी।
