वेब सीरीज अवरोध सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज़, किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस पर है आधारित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: YouTube
सोनी लिव पर जल्द ही प्रसारित होने वाली वेब सीरीज अवरोध सीजन 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ कर दिया गया है। इसका पहला सीजन राहुल सिंह और शिव अरूर की फेमस किताब इंडियाज मोस्ट फियरलेस के पहले चैप्टर पर आधारित था। वहीं सीजन 2 किताब के अध्याय 9 पर बनाया गया है। सीरीज के नए सीजन में बंगाली सिनेमा के स्टार अबीर चटर्जी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
