बर्थडे स्पेशल: एक्टिंग और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं रणदीप हुड्डा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के उन बेहतरीन कलाकारों में होती है, जो अपने किरदार के लिए जी जान लगा देते हैं। एक्टिंग के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रणदीप हुड्डा 20 अगस्त को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें, रणदीप हुड्डा का जन्म 20 अगस्त 1976 को रोहतक में हुआ था।
