सुजॉय घोष की अगली थ्रिलर फिल्म की शूटिंग कब शुरू करेंगी करीना?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
करीना कपूर खान पिछले कुछ दिनों से 'कहानी' और 'बदला' जैसी बेहतरीन थ्रिलर फिल्में बना चुके निर्देशक सुजॉय घोष की अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, सुजॉय की अगली थ्रिलर फिल्म करीना के हाथ लग गई है, जिसमें वह एक खास भूमिका निभाने वाली हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। अब खबर है कि करीना अगले साल इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।