कोरोना टीकों के सवालों का जवाब देने के लिए व्हाइट हाउस ने निकी मिनाज को किया आमंत्रित, किया था विवादास्पद ट्वीट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nytimes
व्हाइट हाउस ने कोरोना टीकों को लेकर निकी मिनाज के सवालों का जवाब देने की पेशकश की। निकी ने ट्वीट किया कि इस सप्ताह की शुरुआत में टीके के दुष्प्रभावों के बारे में विवादास्पद ट्वीट पोस्ट करने के बाद उन्हें व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया गया है। निकी मिनाज ने हालिया दावा किया था कि उसके चचेरे भाई का दोस्त कोरोना वैक्सीन लेने के बाद नपुंसक हो गया। उसके अंडकोष में सूजन आ गई थी।
