क्या 'द कश्मीर फाइल्स' से अक्षय की 'बच्चन पांडे' को होगा 400-500 स्क्रीन का नुकसान?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, 'बच्चन पांडे' की टीम अपनी फिल्म की स्क्रीन के नंबर को लेकर बेहद चिंतित है। फिल्म को एक बार में ही 400-500 स्क्रीन के नुकसान की उम्मीद है। इन सिनेमाघरों में एक बड़ा हिस्सा सिंगल स्क्रीन है और उनके मालिक 'द कश्मीर फाइल्स' को बदलने के मूड में नहीं हैं। फिल्म 630 स्क्रीनों पर रिलीज हुई थी। हालांकि, इसे मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद देशभर के सिनेमाघरों ने इसके लिए और स्क्रीन जोड़ना शुरू कर दिया।