'जॉली एलएलबी 3' में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगे अरशद वारसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
‘जॉली एलएलबी 3’ में अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ परदे पर नजर आएंगे। इस बात को खुद अरशद वारसी ने कंफर्म किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है। वहीं मुन्ना भाई फ्रेंचाइजी को लेकर अरशद वारसी ने कहा कि, ‘राजकुमार हीरानी और विनोद विधु चोपड़ा दोनों चाहते हैं कि ये फिल्म बने, लेकिन फिलहाल इस पर कोई काम नहीं हो रहा।’
