थप्पड कांड: एकेडमी से निष्कासन के साथ विल स्मिथ पर लगाये जा सकते हैं प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: latimes
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के दौरान मंच पर होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के मामले में विल स्मिथ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है और विल स्मिथ के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। इस कार्रवाई के तहत उनका ऑस्कर अवॉर्ड वापस लिया जाएगा या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
