विल स्मिथ ने ऑस्कर अवॉर्ड्स के होस्ट क्रिस रॉक को स्टेज पर जड़ा मुक्का, पत्नी को लेकर किया था मजाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
विल स्मिथ ने ऑस्कर अवॉर्ड्स को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक को स्टेज पर ही सबके सामने मुक्का जड़ा। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पत्नी पिंकेट के बारे में मजाक करने के बाद विल ने क्रिस को मुक्का जड़ा। हालांकि ये साफ नहीं हुआ है कि ये स्क्रिप्टेड था या असलियत। लेकिन वीडियो में विल के गुस्से को देखकर लगता है कि ये असलियत है। क्रिस ने हालांकि शिकायत करने से मना किया।
