क्या अब सीधे OTT पर रिलीज होगी यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सडे'?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अभिनेत्री यामी गौतम आने वाले दिनों में एक से बढ़कर एक फिल्मों में नजर आएंगी। वह पिछले कुछ समय से थ्रिलर फिल्म 'ए थर्सडे' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पहले उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब निर्माताओं ने यह योजना रद्द कर दी है। कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप देख अब उन्होंने इसे सीधे OTT पर लाने का फैसला किया है।