आर्यन खान मामले में गवाह किरन का मेरठ कोर्ट से बी-वारंट मंजूर, धोखाधड़ी में वांछित है आरोपी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
आर्यन खान मामले में गवाह और धोखाधड़ी में वांछित आरोपी किरन गोसावी का मेरठ कोर्ट से भी बी-वारंट मंजूर हुआ। मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब एक कांस्टेबल पुणे के लिए रवाना हुआ। फरवरी 2020 में सिविल लाइन थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में किरन वांछित है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में वह कई राज खोल सकता है।
