थला अजित के घर के बाहर महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, अभिनेता पर लगाया ये आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
थला अजित कुमार के घर के बाहर एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला का आरोप है कि अभिनेता के चलते उनकी नौकरी गई। दरअसल, अजित और उनकी पत्नी शालिनी बीते साल उस अस्पताल में पहुंचे थे, जहां फरजाना नामक ये महिला काम करती थी। तब महिला ने अभिनेता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल से नौकरी से निकाल दिया गया। महिला ने नौकरी दिलाने की मांग की।
